Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ में राजमिस्त्री ने पेड़ से फंदा लगाकर दी जान, वजह जानकार हैरान रह जाएंगे आप

0
222

भिलाई में खुदकुशी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। स्मृति नगर क्षेत्र में राजमिस्त्री ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। पुलिस ने मामले में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

अपनी पत्नी को लेने आए सारंगढ़ के माल्दा गांव निवासी गेंदराम रात्रे (46) ने करंज के पेड़ फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। मृतक गेंदराम पेशे से राजमिस्त्री था और अपनी पत्नी को अपने साथ ले जाने के लिए पुष्पक नगर आया हुआ था। पत्नी के जाने से मना करने के बाद घर से कुछ दूरी में जाकर पेड़ में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस को मृतक के जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है। मृतक शराब पीने का आदी था और आए दिन बाद विवाद होते थे, जिसके कारण उसी पत्नी मृतक को छोड़कर अपने भाई के पास आ गई थी। पत्नी को मृतक अपने साथ ले जाने आया था लेकिन पत्नी के मना करने के बाद मृतक ने आत्महत्या कर ली।