हस्ताक्षर न्यूज. छत्तीसगढ़ कैडर के 2016 बैच के आईएएस डॉ रवि मित्तल को प्रधानमंत्री कार्यालय नई दिल्ली में डिप्टी सेक्रेटरी पदस्थ किया गया है। डॉ मित्तल अभी छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ के जनसंपर्क आयुक्त तथा सीएम सचिवालय में डिप्टी सेक्रेटरी पद पर कार्यरत हैं।

आईएएस डॉ रवि मित्तल दिल्ली के प्रतिष्ठित मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज (MAMC) से एमबीबीएस (MBBS) हैं। वे जशपुर में कलेक्टर रहते है वहाँ के उत्पादों की “जश प्योर” के नाम से हुई जबरदस्त ब्रांडिंग के बाद चर्चा में आए थे। वे जनसंपर्क आयुक्त के रूप में
अक्टूबर 2024 से कार्यरत हैं।



























