Advertisement Carousel

हरमूज़ की खाड़ी में बढ़ते तनाव के बाद रायपुर और छत्तीसगढ़ में LPG सिलेंडर की जमकर कालाबाजारी…. प्रशासन ने रायपुर में 392 और छग में 741 घरेलू सिलेंडर किए जब्त….

0
116

हस्ताक्षर न्यूज. पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और ईरान से जुड़े हालात के बीच छत्तीसगढ़ में एलपीजी सिलेंडरों की जमाखोरी और कालाबाजारी (LPG Black Marketing) के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। राज्यभर में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान अब तक 102 स्थानों से कुल 741 घरेलू एलपीजी सिलेंडर जब्त किए गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, खाद्य विभाग और जिला प्रशासन की संयुक्त टीमों ने संदिग्ध स्थानों पर अचानक निरीक्षण कर यह कार्रवाई की। इस अभियान का उद्देश्य घरेलू गैस सिलेंडरों की जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग पर रोक लगाना है, ताकि आम उपभोक्ताओं को किसी तरह की परेशानी न हो।

खाद्य विभाग के मुताबिक सबसे ज्यादा कार्रवाई रायपुर जिले में हुई, जहां से 392 घरेलू एलपीजी सिलेंडर जब्त किए गए। इसके बाद बिलासपुर जिले से 130 सिलेंडर जब्त किए गए।

प्रशासन ने बताया कि पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण गैस की आपूर्ति को लेकर आशंकाओं के बीच कुछ लोग सिलेंडरों की जमाखोरी कर रहे थे। इसी को देखते हुए राज्यभर में विशेष निगरानी अभियान चलाया जा रहा है।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।