Advertisement Carousel

सरकार का अवनीश शरण पर भरोसा…. अब आरडीए के सीईओ बनाए गए…. हाउसिंग बोर्ड, टाउन प्लानिंग के बाद तीसरे विभाग की भी जिम्मेदारी…..

0
142

हस्ताक्षर न्यूज. विष्णुदेव साय सरकार ने तीन आईएएस अफसरों को नए प्रभार सौंपे हैं। बुधवार की शाम जारी आदेश के मुताबिक रायपुर विकास प्राधिकरण (आरडीए) में अवनीश शरण को मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) का चार्ज सौंपा गया है। विष्णु देव सरकार अवनीश शरण पर अपार भरोसा कर रही है। अब तक हाउसिंग बोर्ड और टाउन प्लानिंग की जिम्मेदारी उनके पास थी अब आर डी ए भी उन्हें दे दिया गया है।

आशीष चिकारा बस्तर के कलेक्टर बनाए गए हैं। वहीं, सीनियर आईएएस किरण कौशल अब समग्र शिक्षा आयुक्त के साथ साथ पाठ्यपुस्तक निगम की प्रबंध संचालक (एमडी) भी होंगी।