Advertisement Carousel

CG में मां-बेटी की घर में मिली अधजली लाश, मारकर जलाने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

0
126

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में डबल मर्डर का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिले के भदरा गांव में एक घर में मां और बेटी की अधजली लाश मिली है। जब गांव वालों को दोनों की मौत के बारे में पता चला तो सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची है। कसडोल पुलिस जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह कसडोल पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम भदरा में मां और बेटी की लाश उनके ही घर में पड़ी हुई है। जिसके बाद थाना प्रभारी रितेश मिश्रा घटना स्थल पहुंचे और घटना की जांच में जुट गए हैं। वहीं मामले की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को भी दे दी गई है।