रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है 22 जनवरी को राम मंदिर प्राणप्रतिष्ठा को लेकर छत्तीसगढ़ ही नहीं पूरे देश के लिए सौभाग्य का विषय है। माता कौशल्या की जन्म भूमि है। हम सभी शासकीय संस्थानों में अवकाश की घोषणा करते हैं।

सरकार ने इस छुट्टी का तो एलान कर दिया मगर इसमें एक शर्त भी है। शर्त ये कि ये छुट्टी सिर्फ दोपहर 2.30 बजे तक ही लागू रहेगी। इसके बाद सभी सरकारी संस्थान खुल जाएंगे।


























