Advertisement Carousel

परिजनों ने फोन नहीं दिया तो आत्महत्या के लिए 110 फीट ऊंचे जल प्रपात में लड़की ने लगाई छलांग

0
141

एशिया का नियाग्रा कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ के जगदलपुर स्थित चित्रकोट वॉटरफाल से मंगलवार शाम एक लड़की ने छलांग लगा दी। करीब 110 फीट ऊंचे वॉटर फाल से लड़की को कूदते देख लोग चीख पड़े। पता चला कि लड़की को उसके परिजनों ने फोन देने से मना कर दिया था। इसके बाद वह खुदकुशी करने के लिए वहां पहुंची थी। इस दौरान लोगों ने घटना का वीडियो भी बना लिया, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

Narendra Modi

पुलिस ने बताया कि लोहंडीगुड़ा में रहने वाली नाबालिग लड़की को उसके परिजनों ने फोन को लेकर डांट लगा दी थी। इसके बाद नाराज होकर लड़की चित्रकोट जलप्रपात पहुंच गई। काफी देर तक वह वॉटरफाल के ऊपर ही खड़ी रही। इसके बाद एक दम किनारे आ गई। लड़की को ऐसा करते देख वहां मौजूद लोग चीख पड़े। उन्होंने शोर मचाकर लड़की को रोकने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसने छलांग लगा दी।

इतनी ऊंचाई से लड़की को कूदते देखकर लोगों की चीख निकल गई। वह लोग काफी घबरा गए। मौके पर तैनात जवान भी वॉटरफाल की ओर दौड़े और उसे बचाने के प्रयास में जुट गए। इसी बीच लड़की वहां तैरती दिखाई दी। इस पर लोगों ने राहत की सांस ली। लड़की तैरकर किनारे आ गई। इस पूरी घटना का किसी ने वीडियो भी बना लिया। पुलिस ने लड़की को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।