Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

शाहरुख के मन्नत में लगी हीरे जड़ी नेमप्लेट? गौरी खान ने घर के बाहर आकर बताया सच

0
220

एक बार फिर से शाहरुख खान का बंगला ‘मन्नत’ चर्चा में हैं, जो बांद्रा बैंडस्टैंड की एक खास पहचान भी बन चुकी है। हाल ही में ‘मन्नत’ अपने नए लुक की वजह से फैन्स के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। इस बंगले के सामने की गेट की सूरत बदल दी गई है और फैन्स इसे लेकर काफी एक्साइटेड हैं। लोगों ने इस बंगले के बाहद बदले गए नेम प्लेट को ‘डायमंड नेम प्लेट’ का नाम दिया है। मजेदार यह है कि इस बंदले के बाहर जिस नेम प्लेट को लेकर सोशल मीडिया पर इतनी चर्चा हो रही है उसे किसी और ने नहीं बल्कि शाहरुख खान की वाइफ गौरी खान ने खुद तैयार किया है।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

गौरी ने खुद की है नेम प्लेट की डिजाइन, बताया मेन गेट का क्या है मतलब
गौरी खान ने ‘मन्नत’ के इस बदले लुक के बारे में कुछ बातें खुद बताई हैं। गौरी खान ने इंस्टाग्राम पर नई तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह ‘मन्नत’ के मेन गेट पर नजर आ रही हैं। गौरी इस तस्वीर में ग्लिटर की तरह चमचमाते नेम प्लेट के साथ खड़ी होकर पोज दे रही हैं। गौरी ने अपनी इस तस्वीर के साथ लिखा है, ‘आपके घर का मुख्य द्वार आपकी फैमिली और फ्रेंड्स का एंट्री पॉइंट होता है। इसलिए नेम प्लेट पॉजिटिव एनर्जी को अट्रैक्ट करता है। हमने इसके लिए ट्रांसपैरंट मटीरियल के साथ ग्लास क्रिस्टल्स को चुना जिससे पॉजिटिव एनर्जी बाहर निकलती है, जो प्रेरक और शांति का प्रतीक है।’ इसी के साथ गौरी खान ने गौरी खान डिजाइन्स को हैशटैग किया है।

फैन्स के आकर्षण का एक और नया केन्द्र बन गया
बता दें कि हाल ही में शाहरुख के फैन्स जो अक्सर उनके घर के बाहर उनकी एक झलक पाने और तस्वीरें खिंचवाने के लिए वहां अड्डा जमाए रहते थे, वे वहां का बदला-बदला नजारा देखकर हैरान थे। गेट के साथ-साथ नेम प्लेट को भी शाहरुख की बीवी ने बदल डाला। रात के अंधेरे में चमकता यह नेम प्लेट अब फैन्स के आकर्षण का एक और नया केन्द्र बन गया था। इस नए गेट के सामने फैन्स ने ढेरों तस्वीरें खिंचवाई, जिसमें कइयों ने शाहरुख खान का सिग्नेचर पोज भी दिया।

अप्रैल में ही बदला गया था नेम प्लेट
दरअसल अप्रैल में ही कई साल के बाद ‘मन्नत’ के बाहर नया नेम प्लेट लगाया गया था। हालांकि करीब एक महीने बाद ही वह नेम प्लेट वहां से गायब था और बताया गया वह रिपेयर वर्क के लिए गया है। अब नया नेम प्लेट करीब एक वीक पहले से शाहरुख और गौरी के घर के बाहर चमचमा रहा है।