Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

कांग्रेस को बड़ा झटका: पूर्व सीएम भूपेश बघेल की भाभी भाजपा में शामिल, सीएम साय ने सीमा बघेल को दिलाई सदस्यता

0
111

लोकसभा चुनाव से पहले एक के बाद एक पार्टी के नेता कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इसी कड़ी दुर्ग में भी कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

दरअसल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दुर्ग के मानस भवन पहुंचे थे। जहां लोकसभा भाजपा के प्रत्याशी विजय बघेल के नामांकन रैली सभा के दौरान ही कांग्रेस के कई नेताओं ने भाजपा में प्रवेश कराया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सीमा बघेल को भाजपा का भगवा गमछा पहनाकर भाजपा प्रवेश कराया।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की भाभी सीमा बघेल ने भाजपा प्रवेश किया है। सीमा बघेल का भाजपा प्रवेश होना, भूपेश बघेल को परिवारिक तौर पर भी बड़ा झटका लगा है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सीमा बघेल के भाजपा प्रवेश को लेकर कहा कि भाजपा से आई थीं और दोबारा भाजपा में गई हैं। सीमा बघेल के अलाव पूर्व जिला अध्यक्ष स्वा घनाराम साहू के बेटे सतीश साहू भी भाजपा में शामिल हो गये हैं। इनके अलावा बड़ी संख्या में कांग्रेस, जेसीसीजे के कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं।