Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

बेमेतरा ब्लास्ट पर पूर्व सीएम ने बीजेपी सरकार से किए 5 सवाल: भूपेश बोले- किसको बचाने के लिए अब तक नहीं हुई FIR

0
62

रायपुर। बेमेतरा जिले की बेरला तहसील के पिरदा गांव में स्थित स्‍पेशल ब्‍लास्‍ट फैक्ट्री में हुए हादसे के 72 घंटे बाद भी अब तक इस पूरे मामले में किसी भी जिम्मेदार पर एफआइआर दर्ज नहीं की गई है। इस पर विपक्ष ने छत्‍तीसगढ़ सरकार की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। पूर्व मंत्री भूपेश बघेल ने सरकार ने पांच सवाल पूछते हुए हादसे के आरोपितों को बचाने का आरोप लगाया है।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

पूर्व मंत्री भूपेश बघेल ने एक्‍स हैंडल पर सवालों को पोस्‍ट किया है। उन्‍होंने कहा, बेमेतरा ब्लास्ट: किसकी “गारंटी” और किसके “सुशासन” में गुनेहगारों को संरक्षण दिया जा रहा है? सत्ता के किस करीबी को बचाने का प्रयास?

जवाब तो देना होगा-

1. 48 घंटे बाद भी घटना की अब तक FIR क्यों नहीं?

2. क्या प्रशासन ने फैक्ट्री प्रबंधन से पूछा है कि घटना वाले दिन कितने मजदूर वहां काम पर गए थे?

3. अब तक कितने मजदूर लापता हैं क्योंकि प्रशासन के 8 लोगों के दावे को तो ग्रामीण नकार रहे हैं।

4. क्षमता से अधिक रखी विस्फोटक सामग्री को क्यों निकाला जा रहा है? जाँच में विस्फोटक सामग्री की क्या मात्रा दर्ज की जाएगी?

5. प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को जो मुआवज़ा देने की घोषणा की है उसे तो लेने से ग्रामीणों ने इनकार कर दिया है। क्या प्रशासन मुआवजा बढ़ाएगा?

इस दिल दहलाने वाली घटना में मृतकों के शरीर के चीथड़े उड़ गए हैं। शरीर के अंगों को पॉलीथिन में जमा करके DNA जाँच के लिए भेजा गया है।

लेकिन इतने भयावह हादसे के बाद अब तक FIR दर्ज नहीं हुई है।

सवालों के जवाब तो देने होंगे..