Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

महादेव बेटिंग एप मामले में ED की चार्ज शीट में बड़ा खुलासा, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम भी शामिल

0
101

रायपुर। महादेव बेटिंग एप मामले में ईडी की चार्जशीट में बड़ा खुलासा हुआ है। बता दें कि ED की चार्ज शीट में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भी नाम शामिल है। ED ने पांच आरोपियों के खिलाफ चार्ज शीट दायर की है। जिनमें शुभम सोनी, अमित कुमार अग्रवाल, रोहित गुलाटी, भीम सिंह और असीम दास का नाम शामिल है।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

 

चार्जशीट में बताया गया है गिरफ्तार किए गए आरोपी असीम दास इस महादेव बेटिंग एप के प्रोमोटर के लिए हिंदुस्तान में कूरियर का काम करता था। उसके ठिकानों से हाल ही में रेड कर करीब 5.39 करोड़ रुपये बरामद हुए थे, जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी हुई थी। चार्जशीट में खुलासा हुआ है कि असीम दास ने एजेंसी को बताया कि ये पैसा हाल में प्रदेश में हुए इलेक्शन के दौरान कांग्रेस पार्टी के नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के लिए भेजे गए थे।

चार्जशीट में नाम आने के बाद अब भूपेश बघेल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आपको बता दें की महादेव सट्टा एप मामले में भूपेश बघेल का नाम सामने आया था। पूर्व मुख्यमंत्री ने सभी आरोपों का खंडन किया था उनका कहना था कि विपक्ष पार्टी भाजपा अपने राजनीतिक लाभ के लिए ईडी का इस्तेमाल कर रही है।