Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

पाटन में नकली दूध और पनीर बनाने का प्रोसेसिंग यूनिट जब्त, फैक्ट्री में खाद्य विभाग ने की छापेमारी

0
81

दुर्ग। जिले के पाटन ब्लॉक में नकली दूध और पनीर बनाने का प्रोसेंसिंग यूनिट जब्त किया है। यहां खाद्य विभाग की टीम ने छापेमारी करके बड़े पैमाने पर नकली दूध, पनीर, दूध पाउडर, यूरिया, कैमिकल और आयल जब्त किया है। खाद्य अधिकारी का कहना है कि सैंपल की जांच रिपोर्ट आने के बाद भी आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

खाद्य विभाग के फूड सेफ्टी अधिकारी छीर सागर पटेल ने बताया कि उन्हें बुधवार रात सूचना मिली थी कि पाटन के देमार गांव में नकली दूध और पनीर बनाया जा रहा है। उन्होंने पाटन पुलिस की मदद से देर रात छापेमारी की। इसके बाद टीम गुरुवार सुबह 11 बजे तक यहां कार्रवाई करती रही।

कार्रवाई के दौरान पाटन के नायब तहसीलदार भूपेंद्र सिंह भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि खाद्य विभाग की टीम ने सैंपल ले लिया है। सैंपल फेल हुआ तो यूनिट संचालक के खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।