Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

बिहार चुनाव के पहले चरण की वोटिंग शुरू….महिलाओं में ग़ज़ब का उत्साह….1314 प्रत्याशी मैदान मे….

0
109

हस्ताक्षर न्यूज. बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज सुबह 7 बजे से 121 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान शुरू हो गया है। यह चरण राज्य के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों को कवर करता है।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा सहित नीतीश सरकार के 16 मंत्री चुनाव मैदान में हैं।

पटना समेत राज्यभर में कुल 45,341 बूथ बनाए गए हैं, जहां 3 करोड़ 75 लाख से ज्यादा मतदाता वोट डालेंगे। इनमें 122 महिला उम्मीदवार हैं। कुल 1,314 प्रत्याशियों का भविष्य आज ईवीएम में कैद होगा।

मतदान में युवा मतदाताओं की भागीदारी अच्छी है, लेकिन ठंडे मौसम के कारण कुछ क्षेत्रों में देरी हुई। फिलहाल कोई बड़ी घटना रिपोर्ट नहीं हुई है, लेकिन सीमावर्ती जिलों जैसे किशनगंज और अररिया में नकली वोटिंग और बूथ कैप्चरिंग की आशंका जताई जा रही है।

नेपाल सीमा पर केंद्रीय अर्धसैनिक बल तैनात हैं, और ईसीआई ने वेबकास्टिंग को अनिवार्य कर दिया है। एक छोटी घटना पूर्वी चंपारण के एक बूठ में ईवीएम खराबी के कारण दर्ज की गई, जिसे तुरंत ठीक कर लिया गया।

मीडिया में सूत्रों के हवाले से बताया कि कुछ जगहों पर सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाई जा रही हैं, जिसके खिलाफ साइबर सेल अलर्ट पर है। कुल मिलाकर, प्रशासन का दावा है कि 99% केंद्र सुरक्षित हैं।