Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

मैक्सिको में ताबड़तोड़ फायरिंग, 7 पुलिसवालों और मेयर सहित 18 लोगों की मौत

0
311

अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. अब अमेरिका के मैक्सिको के मैक्सिकन सिटी हॉल से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां सिटी हॉल में सामूहिक गोलीबारी हुई है जिसमें कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मरने वालों में मेयर भी शामिल है.

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मैक्सिकन सिटी हॉल में एक कार्यक्रम चल रहा था जिस दौरान एक अज्ञात शख्स हॉल में दाखिल होता है और कुछ सेकंड का इंतजार कर अंधाधुंध फायरिंग कर देता है. इस फायरिंग की घटना में 18 लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि, मृतकों में मेयर के अलावा उनके पिता, पूर्व मेयर समेत मुन्सिपल्टी पुलिस के अधिकारी भी मारे गए. वहीं, घटना के बाद से पूरे इलाके में तानव का माहौल पैदा हो गया है.

सामने आयी तस्वीरें
सामने आयी तस्वीरों में एक ऐसी तस्वीर सामने आयी है जिसमें एक दीवार पर गोलियों के निशान दिख रहे हैं. कम से 30-35 निशान बने दिखाई दे रहे हैं. वहीं, एक और तस्वीर में आरोपी शख्स दिख रहा है जिसे पुलिस ने दबोच लिया है. इस पूरे मामले में अभी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. हालांकि, एक संगठन ने इस घटना की जिम्मेदारी ली है.