Advertisement Carousel

महिला बैंककर्मी से दुष्कर्म : युवक ने काम के बहाने ले जाकर किया महिला कर्मी के साथ दुष्कर्म

0
278

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव के जिले से दुष्कर्म का मामला सामने आया हैं। जिले के एक बैंककर्मी ने अपने ही महिला सहकर्मी बैंककर्मी के साथ दुष्कर्म कर दिया। इसके बाद महिला बैंककर्मी की शिकायत के बाद आरोपी बैंककर्मी को पलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह पूरा मामला डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, 35 साल की शादीशुदा महिला डोंगरगढ़ इलाके के बैंक में काम करती है। वहीं उसके साथ में सहायक के रूप में प्रद्युमन नेताम भी पदस्थ था। वहीं दोनों बैंक के काम से साथ में ही आना जाना करते थे। इसी दौरान नवंबर महीने भी दोनों साथ में कहीं गए थे। इसी बात का फायदा उठाकर युवक ने महिला बैंककर्मी के साथ दुष्कर्म किया।

Narendra Modi

सुनसान इलाके का फायदा उठाकर किया दुष्कर्म
पीड़िता ने बताया कि, उसे बैंक के कार्यालयीन कार्य से शहर से बाहर जाना पड़ता है। उसके साथ आरोपी भी बैंक के काम के लिए जाता था। इसी दौरान नवंबर महीने भी दोनों साथ में बैंक के काम से कहीं गए थे। इसके बाद जैसे ही सुनसान इलाके में पहुंचे। उसने बाइक खड़ी कर दी और जबरदस्ती करने लगा। इसके बाद उसने दुष्कर्म किया। घटना के दौरान ही मैंने उसका विरोध किया था। लेकिन वह नहीं माना । फिर उसने कहा कि यदि तुमने इस घटना की जानकारी किसी और को दी तो वह सब से बता देगा कि उसने तुमसे संबंध बनाया है। इसके बाद महिला आरोपी के उत्पीड़न से तंग आ गई। आखिरकार उसने अपने पति और परिवार में सबको आरोपी के बारे में बता दिया। इसके बाद थाने पहुंचकर उसने मामले में शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामला दर्ज करआरोपी प्रदूम कुमार को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है।