Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

बिहार मे 6 और 11 नवंबर को वोटिंग…14 नवंबर को रिजल्ट…चुनाव आयोग ने किया चुनाव का एलान…

0
115

हस्ताक्षर न्यूज. बिहार चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। वहाँ 6 नवंबर और 11 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा। 14 नवंबर को वोटों की गिनती की जाएगी और उसी दिन बिहार का राजनैतिक भविष्य तय हो जाएगा।  नवंबर को ये तय हो जाएगा कि बिहार में अगली सरकार किसकी बनेगी।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

चुनाव आयोग के अनुसार बिहार की राजधानी पटना के अलावा सारण, भोजपुर, बक्सर, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा, सिवान, गोपालगंज में पहले फेज में वोटिंग होगी। जबकि बाकी जिलों में वोटिंग दूसरे फेज में होगी।

बिहार चुनाव फेज-1

कुल सीट: 121
नोटिफिकेशन की तारीख: 10 अक्टूबर 2025
नामांकन की आखिरी तारीख: 17 अक्टूबर 2025
नामांकन जांच की आखिरी तारीख: 18 अक्टूबर 2025
नामांकन वापसी की अंतिम तारीख: 20 अक्टूबर 2025
मतदान: 6 नवंबर 2025
रिजल्ट: 14 नवंबर 2025

बिहार चुनाव फेज-2

कुल सीट: 122
नोटिफिकेशन की तारीख: 13 अक्टूबर 2025
नामांकन की आखिरी तारीख: 20 अक्टूबर 2025
नामांकन जांच की आखिरी तारीख: 21 अक्टूबर 2025
नामांकन वापसी की अंतिम तारीख: 23 अक्टूबर 2025
मतदान: 11 नवंबर 2025
रिजल्ट: 14 नवंबर 2025