Advertisement Carousel

CG: सड़क पर उतरे दिव्यांग, मांगों को लेकर धरने पर बैठे, मांगें पूरी नहीं होने पर चुनाव बहिष्कार का ऐलान

0
178

कांकेर के दिव्यांग आज सड़क पर उतर आए उन्होंने लगभग डेढ़ घंटे तक सड़क जाम कर दिया। उच्चाधिकारी के ज्ञापन लेने पहुंचने के बाद ही सभी सड़क से उठे। दिव्यांग मांग पूरी नहीं होने पर चुनाव बहिष्कार की बात कह रहे है।

दिव्यांगों का कहना है की वह अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे है। उनकी प्रमुख मांग दिव्यांगजनों को रोजगार प्रदान करने, पेंशन राशि दो हजार रुपये प्रति माह दिए जाने, रोजगार ऋण माफ करने, नगरी एवं पंचायत चुनाव में दिव्यांगों के लिए पद आरक्षित करने, दिव्यांगो के लिए शौचालय निर्माण की सुविधा सहित अन्य मांगे प्रमुख है।

वर्तमान सरकार से उन्हें बहुत उम्मीदें थी लेकिन सरकार उनके उत्थान के लिए कोई कार्य नहीं किये। जिससे सभी बेहत नाराज है। इस प्रदर्शन के बाद भी अगर उनकी मांगे पूरी नहीं होती है तो आगे उग्र आंदोलन कर चुनाव का बहिष्कार करेंगे।