Advertisement Carousel

छत पर लगा दें 349 रुपये का ये डिवाइस, बिजली हो जाएगी Free, जितना मर्जी चलाएं लाइट नहीं आएगा बिल!

0
307

बिजली का बिल सर्दियों के मौसम में हर किसी को परेशान करता है. ऐसा इसलिए है क्योंकि घरों में ज्यादा हीटर चलते हैं, गीजर का और अन्य वॉटर हीटर्स का इस्तेमाल भी जरूरत से ज्यादा होता है. इतना ही नहीं लाइट्स का इस्तेमाल भी बढ़ जाता है जो बिजली का बिल बढ़ने के पीछे का एक बड़ा कारण है. हालांकि आप इस बिल को कम कर सकते हैं और वो भी काफी हद तक. तो चलिए जानते हैं कौन सा है ये डिवाइस.

Narendra Modi

दरअसल जिस डिवाइस के बारे में हम बात कर रहे हैं उसका नाम LED Motion Sensor Sensor Light for Home Garden Outdoor Solar Light Set है. ये असल में एक मोशन सेंसिंग सोलर लाइट है जो मार्केट में काफी ट्रेंडिंग है. आपको इस लाइट को जलाने के लिए बिजली की जरूरत ही नहीं पड़ती है और ऐसा संभव हो पाता है इस लाइट में लगे हुए सोलर पैनल की बदौलत जो इसे घंटों तक रोशनी देने भर की पावर देता है. धूप में ये लाइटिंग अच्छी तरह से चार्ज हो जाती है और फिर आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं.

क्या है खासियत और कितनी है कीमत 

ये एक LED लाइट यूनिट होता है जिसमें बैटरी लगाईं जाती हैं, ये बैटरी इस यूनिट में लगे हुए सोलर पैनल से चार्ज हो जाती हैं. एक और खास बात इसमें आपको देखने को मिलेगी. दरअसल इस लाइटिंग में एक मोशन सेंसर भी दिया गया है जो किसी स्विच की तरह काम करता है. इसका मतलब ये हुआ कि जब भी कोई व्यक्ति इस लाइटिंग के सामने से गुजरता है तो ये अपने आप ऑन हो जाती है और 30 सेकेण्ड या कम समय में अपने आप ऑफ हो जाती है. इस लाइटिंग की कीमत अमेजन पर सिर्फ 349 रुपये है और ये आपके घर की बिजली का बिल कम कर सकती है.