Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

गर्लफ्रैंड-बॉयफ्रैंड की लाश लटकी मिली फांसी पर, पेड़ से बंधा देख लोगों ने बुलाई CG पुलिस

0
211

कोंडागांव। छत्‍तीसगढ़ के कोंडागांव के खेतरपाल गांव के दूर जंगल में एक प्रेमी जोड़े का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला। इस घटना के बाद गांव सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि प्रेमी जोड़े ने खुदकुशी की है।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

खबरों के अनुसार दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे। ग्राम सरपंच ने पुलिस को इसकी सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची केशकाल थाने की पुलिस ने दोनों के शव को कब्‍जे में ले लिया और पोस्‍टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है‍ कि मामले की जांच की जा रही है, उसी के हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दोनों के बीच कई महीनों से चल रहा था प्रेम-प्रसंग

दरअसल, यह मामला केशकल थाना क्षेत्र अंतर्गत खेतरपाल गांव का है। मिली जानकारी के मुताबिक, खेतरपाल दोनों इसी गांव के रहने वाले थे। मृतक युवक विष्णु प्रसाद नेताम का कांति मंडावी नाम की युवती के साथ पिछले कई महीनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि चार मई को युवक किसी काम से दूसरे गांव गया हुआ था। कांति भी मजदूरी का काम करने गई हुई थी। लेकिन, दोनों रात तक घर नहीं लौटे। दोनों के स्‍वजनों ने गांव में पता लगाया। लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं मिला।

ग्रामीणों ने दोनों के शव को फांसी के फंदे पर लटकता देखा

पांच मई की सुबह इलाके के कुछ ग्रामीण जंगल गए हुए थे। इस दौरान ग्रामीणों ने दोनों के शव को फांसी के फंदे पर लटकता देखा। जिसके बाद इसकी जानकारी तुरंत दोनों के स्‍वजनों और पुलिस को दी। मौके पर गांव के सरपंच और स्‍वजन पहुंचे। पुलिस ने दोनों के शव को उतारा और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया।