Advertisement Carousel

पहले भाजपा कार्यालय पर कांग्रेसियों ने फेंकी कालिख, फिर भाजपाई राजीव भवन पहुंचे तो पथराव

0
235

राहुल गांधी की सदस्यता से जुड़े फैसले के बाद कांग्रेस के नाराज कार्यकर्ताओं ने भाजपा के प्रदेश दफ्तर एकात्म परिसर में कालिख फेंक दी। इस घटना से नाराज भाजपा के नेता और कार्यकर्ता अब कांग्रेस के राजीव भवन की तरफ कूच कर गए हैं। बताया जा रहा है की भाजपा के कार्यकर्ताओं ने राजीव भवन में पत्थरबाजी भी शुरू कर दी हैं। कार्यकर्ताओं ने राजीव भवन में घुसने की कोशिश की जिसके बाद उनकी पुलिस से झूमाझटकी भी हुई।

Narendra Modi

स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने मोर्चा सम्हाल लिया हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं के इस मार्च के मद्देनजर राजीव भवन और उसके आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई हैं। जानकारी के मुताबिक जिला पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर तीन थानों के प्रभारी को राजीव भवन के बाहर तैनात किया गया हैं। वही कानून व्यवस्था के मद्देनजर बड़ी संख्या में जवानों की तैनाती की गई हैं।

इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के बाद भाजपा कार्याकर्ता भी भड़क गए। कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन के बाहर पहुंचे बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। प्रदर्शन के दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव भवन के बाहर पथराव भी किया।