Advertisement Carousel

रायपुर में मंत्री के सुरक्षाकर्मी ने की आत्महत्या, सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली

0
125

रायपुर। मंत्री दयालदास बघेल के बंगले में तैनात आरक्षक के द्वारा गोली मारने का मामला सामने आया है। मृतक आरक्षक 25 दिन के ईएल अवकाश के बाद रायपुर लौटा था। सूचना पर एसपी संतोष सिंह समेत कई आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। मामला गंज थाना चौक क्षेत्र का हैं।

जानकारी के मुताबिक आरक्षक रोहित सलामे रात दो बजे मंजन करने के लिए निकला था। इसी दौरान उसने केलिबर सर्विस राइफ़ल से ठुड्डी में गोली मारकर आत्महत्या कर लिया। पुलिस सुसाइड के मामले की जांच में जुटी हैं। मृतक के शव को पीएम के लिए हॉस्पिटल भेजा गया हैं।