Advertisement Carousel

महापौर ढेबर “सलाखों के पीछे”, ED दफ्तर में गए थे विरोध प्रदर्शन करने, खूब हुआ बवाल

0
321

रायपुर। महापौर एजाज ढेबर सलाखों के पीछे नजर आए, दरअसल ढेबर ED दफ्तर का घेराव करने पहुंचे थे। पुलिस ने दफ्तर के बाहर का सलाखों का गेट बंद कर दिया, इसी के पीछे खड़े हाेकर महापौर और उनके समर्थक देर तक नारेबाजी करते रहे।

Narendra Modi

उनके साथ जिला कांग्रेस कमेटी के नेता भी मौजूद थे, प्रदर्शनकारी डीजे लेकर प्रदर्शन करने पहुंचे थे। ED की कार्रवाई के विरोध में महापौर एजाज ढेबर, और प्रमोद दुबे के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन हुआ। कांग्रेसियों का कहना है कि, हमारे नेताओं को टारगेट किया जा रहा है। जबरदस्ती परेशान किया जा रहा, जबकि अडानी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है।
इससे पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोहन मरकाम ने कहा- भाजपा आज निम्न स्तर की राजनीति करने लगी है। सोनिया गांधी को लेकर भाजपा के नेता वीडियो वायरल कर रहे हैं, लेकिन उन्हें अपने अध्यक्ष जेपी नड्डा का वीडियो देखना चाहिए। जेपी नड्डा का हाल भाजपा में किसी से छिपा नहीं है। अधिवेशन को असफल करने के लिए ED को भेजा गया था। ईडी के छापे पड़े, लेकिन हम नहीं डरे। हमारा अधिवेशन ऐतिहासिक रहा।