Advertisement Carousel

रायपुर में ईडी के कार्यालय के बाहर टेंट लगाकर कांग्रेसी कर रहे जोरदार प्रदर्शन

0
232

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित ईडी कार्यालय के बाहर कांग्रेसी जोरदार प्रदर्शन कर रहे हैं। कांग्रेसी प्रदेश में ईडी की कार्यवाही के विरोध में यह प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके लिए ईडी कार्यालय के बाहर टेंट लगाया गया है। कांग्रेस का कहना है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा के इशारे पर केंद्र सरकार प्रवर्तन निदेशालय और आयकर विभाग जैसी केंद्रीय जाँच एजेंसियों को राजनितिक उपयोग कर रही है।

कांग्रेस के प्रदर्शन के संबंध में जानकारी देते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गिरीश दुबे ने बताया कि छत्तीसगढ़ में ईडी,आईटी और सीबीआई लगातार छापे मार रही है। उन्होंने केंद्रीय एजेंसियों पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में ईडी और आईटी भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का सवाल है कि छत्तीसगढ़ में 2003 से लेकर 2018 तक भाजपा की सरकार थी, इस दौरान कई घोटाले हुए,जिसमे नान घोटाला, ओडीएफ घोटाला, रतनजोत घोटाला शामिल है,उनकी जांच क्यों नहीं की जा रही है? कांग्रेस नेता ने कहा कि अगले चुनाव में कांग्रेस 75 से अधिक सीट जीतकर फिर से अपनी सरकार बनाएगी। गिरीश दुबे ने कहा कि कांग्रेस ने ईडी और आईटी के खिलाफ शुरू किये गए प्रदर्शन को लेकर कोई मियाद तय नहीं की है, हम अपनी जंग जारी रखेंगे।