Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ की महिलाओं को कांग्रेस देगी 15000 सालाना, CM बघेल का बड़ा ऐलान

0
116

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने एक बड़ी घोषणा की है दिवाली के मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश की महिलाओं को सालाना ₹15000 देने का ऐलान किया है उन्होंने कहा है कि छत्तीसगढ़ में गृह लक्ष्मी योजना शुरू की जाएगी जिसके तहत महिलाओं को यह रकम दी जाएगी।

Narendra Modi

रायपुर के पुलिस ग्राउंड स्थित हेलीपैड में मीडिया से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह ऐलान किया सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा कि छत्तीसगढ़ की महतारी की कृपा से हम यह ऐलान कर रहे हैं।

खास बात यह है कि भारतीय जनता पार्टी के घोषणा पत्र में प्रदेश की सभी विवाहित महिलाओं को सालाना 12 हजार देने का ऐलान पिछले दिनों केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया था। इसी के जवाब में कांग्रेस अब यह घोषणा लेकर आई है।