Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

ACB पहुंची कांग्रेस, छत्तीसगढ़ के शराब कारोबारियों के खिलाफ कर दी शिकायत

0
256

रायपुर। कांग्रेस नेताओं ने तथाकथित शराब घोटाला में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा शराब निर्माता कंपनियों के विरूद्ध कार्यवाही नहीं किये जाने के कारण एसीबी ईओडब्लू से उक्त कंपनियों के विरूद्ध जांच कार्यवाही हेतु राज्य आर्थिक अन्वेषण ब्यूरो में शिकायत किया।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर द्वारा की गयी शिकायत में कहा गया कि दिनांक 07.05.2023 को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति तथा सोशल मीडिया में वायरल हो रहे ईडी के रिमांड नोट के अध्ययन से यह स्पष्ट दिख रहा है, कि प्रर्वतन निदेशालय द्वारा शराब करोबारियों को बचाते हुये, उनके बयानों के आधार पर दूषित कार्यवाही करते हुये अन्य निर्दोष लोगो को फंसाया जा रहा है। यदि प्रवर्तन निदेशालय को ऐसा लगता है, कि शराब का अवैध विक्रय किया गया है, टैक्स की चोरी की गयी है तो फिर ऐसे शराब निर्माता कंपनियों के विरूद्ध कार्यवाही क्यों नहीं की जा रही है। ईडी द्वारा निष्पक्ष होकर जांच नहीं की जा रही है, तथा दूषित कार्यवाही की जा रही है।
अतः आपसे निवेदन है कि शराब निर्माता कंपनियों भाटिया ग्रुप, केडिया ग्रुप, वेलकम ग्रुप के विरूद्ध टैक्स चोरी एवं अवैध शराब निर्माण विक्रय एवं अन्य अनियमितताओं की जांच करते हुये, उनके विरूद्ध कानूनी कार्यवाही की जाये।
प्रतिनिधीमंडल में प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, नितिन भंसाली, मणी वैष्णव, सुजीत घिदौड़े, कमलनयन पटेल शामिल थे।