Home छत्तीसगढ़ किसान क्रेडिट कार्ड घोटाले में कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू गिरफ्तार….43 लाख के...
Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

किसान क्रेडिट कार्ड घोटाले में कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू गिरफ्तार….43 लाख के बैंक घोटाले का आरोप…..

0
22

जांजगीर पुलिस ने विधायक बालेश्वर साहू से जुड़े इस मामले में आज यानी शुक्रवार को ही जांच पूरी कर चालान कोर्ट में पेश किया। चालान स्वीकार होने के बाद सीजेएम न्यायालय ने जेल वारंट जारी किया। इसके बाद विधायक ने उसी अदालत में नियमित जमानत के लिए आवेदन किया। कोर्ट ने आवेदन खारिज कर दिया। इसके बाद पुलिस ने बालेश्वर साहू को जिला जेल दाखिल कराया। विधायक साहू को 22 जनवरी तक न्यायिक रिमांड पर जेल में रहना होगा।

पुलिस के अनुसार बालेश्वर साहू के खिलाफ चांपा थाना में भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 467, 468, 471 और 34 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। ये धाराएं धोखाधड़ी, जालसाजी और फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल से जुड़ी हैं। बहरहाल, कांग्रेस विधायक की गिरफ्तारी के बाद जिले की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। विपक्ष इसे भ्रष्टाचार का बड़ा मामला बता रहा है। जबकि कांग्रेसी इसे राजनैतिक कार्रवाई कह रहे हैं।