Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

सीएम विष्णुदेव साय ने ममता बनर्जी को लिखा खत, संदेशखाली के दोषियों को सजा देने की मांग

0
101

रायपुर : छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पत्र लिखा है. सीएम साय ने अपने पत्र में पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में 50 से अधिक आदिवासी महिलाओं के साथ दुष्कर्म,आदिवासियों की जमीन छीनने जैसी घटनाओं का जिक्र किया है. सीएम साय ने इन घटनाओं को शर्मनाक बताते हुए सीएम ममता बनर्जी से मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.सीएम विष्णुदेव साय ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखकर ये कहा कि है आशा है ममता जी इस पत्र पर संज्ञान लेकर पश्चिम बंगाल के पीड़ितों के प्रति न्याय करेंगी.

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

सीएम विष्णुदेव साय घटना को लेकर चिंतित 

आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं से हुए दुष्कर्म और जमीन हड़पने के मामला आया था. जिसके बाद पूरे देश में दोषियों के खिलाफ गुस्से का माहौल है. पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में हुए मामले को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी काफी चिंता में दिख रहे हैं. इसी को लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखा. इस पत्र में सीएम साय ने आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की है.

कौन हैं संदेशखाली का मुख्य आरोपी ?

आपको बता दें कि संदेशखाली में जनजाति समाज की महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म के साथ जमीन हड़पने का मामला सामने आया था. इस मामले में मुख्य आरोपी शाहजहां शेख है. जिसे अब तक पुलिस नहीं पकड़ पाई है. आरोपी शाहजहां शेख पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की पार्टी का ही नेता है.