Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

विधानसभा पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय, मुख्य सचिव ने किया स्वागत, 90 विधायक लेंगे शपथ

0
128

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छठवीं विधानसभा के पहले सत्र में शामिल होने विधानसभा पहुंचे। मुख्य सचिव अमिताभ जैन और अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू सहित अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

बता दें कि आज से शुरु होने वाले विधानसभा सत्र की कार्रवाई तीन दिनों तक चलेगी। सबसे पहले आज राज्यपाल का होगा अभिभाषण होगा। जिसके बाद 90 नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण होगा। लगभग 10 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट पेश होगा। सरकार की तरफ से अनुपूरक बजट भी इस सत्र में लाया जाना प्रस्तावित है। यह अनुपूरक बजट अब तक के सबसे सबसे बड़े अनुपूरक बजट में से एक होगा जिसके करीब 11 हजार करोड़ रुपये के होने का अनुमान है।

सुरक्षा में 1 हजार जवानों की तैनाती

दरअसल दिल्ली स्थित संसद की सुरक्षा के बाद रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ विधानसभा की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। रायपुर रेंज के आईजी रतनलाल डांगी समेत आईजी इंटेलिजेंस आनंद छाबड़ा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सुरक्षा अधिकारियों के साथ बड़ी बैठक की है। इस बैठक में एसएसपी, एएसपी, सीएसपी समेत सभी थाना प्रभारी भी मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि विधानसभा में तीन लेयर सुरक्षा के दौरान 1 हजार पुलिस के अधिकारी और जवानों की तैनाती की जाएगी।