Advertisement Carousel

CM बघेल की बड़ी घोषणा, इन जिलों को नया संभाग बनाने का एलान

0
120

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को फिर एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस की सरकार आने पर रायगढ़ और कोरिया नए संभाग बनाए जाएंगे। फिलहाल प्रदेश में 5 संभाग हैं।

Narendra Modi

सीएम बघेल बैकुंठपुर के मौहरी मैदान में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि, हमारी सरकार बनेगी तो एक नहीं, दो संभाग बनेंगे। शर्त ये है कि कोरिया संभाग में सभी प्रत्याशियों को जिताना होगा।

अंबिका सिंहदेव ने रखी थी मांग

दरअसल, बैकुंठपुर से कांग्रेस की प्रत्याशी अम्बिका सिंहदेव ने मुख्यमंत्री से बैकुंठपुर को संभाग बनाने की मांग रखी थी। इसके बाद भूपेश बघेल ने दो नए संभाग का ऐलान किया है।