Advertisement Carousel

CM बघेल बोले बृजमोहन से मोदी डरते है, उनपर हमला प्रायोजित है

0
164

रायपुर। गुरुवार 9 नवंबर की शाम बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि मैं शाम 6 बजे बैजनाथपारा में चुनाव प्रचार कर रहा था। उस वक्त मेरे उपर हमला करने की कोशिश की गई। मेरा कॉलर पकड़ा गया, मुझे मारनेे की कोशिश की गई। इसके पीछे कौन लोग है यह सब जानते है। जो रायपुर की फिजा खराब करने की कोशिश कर रहे है जिन्हें मुख्यमंत्री ने ठेका दिया है महंत को चुनाव जीताने का। ऐसे ठेकेदार लोग जो पूरे शहर को अशांत कर रहे है। उन्होंने इस चुनाव को निरस्त करने के लिए ऐसे प्रयास किए है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों पर fir की है।

Narendra Modi

हमले की घटना प्रायोजित है- CM भूपेश

सीएम भूपेश ने कहा, ”बृजमोहन पर हमला कौन कर सकता है, बृजमोहन ही वो शख्स हैं जिनसे नरेंद्र मोदी डरते हैं और टेबल के नीचे छुपे हैं.” तब नरेंद्र मोदी पर्यवेक्षक बनकर आये थे. बृजमोहन अग्रवाल से हर कोई डरता है. उन पर हमला प्रायोजित है।

चुनाव के समय मुझे बदनाम किया जा रहा है- एजाज ढेबर

मेयर एजाज ढेबर ने कहा कि आरोप बे​बुनियाद है। घटना में न मेरा हाथ है और न ही मेरे किसी समर्थक का। चुनाव के समय मुझे बदनाम किया जा रहा है। यह पूर्व प्रयोजित घटना है। ताकि चुनाव में उनको (बृजमोहन अग्रवाल) लाभ मिल सके। इसकी कोई भी जांच करा ले।