Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

CM साय की पत्नी एक्शन मोड में: लोग लेकर पहुंच रहे फरियाद

0
74

जशपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने बीते दिनों अपने गृह ग्राम बगिया में मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय का शुभारंभ किया था। कार्यालय में अब लोग अपनी समस्याओं को लेकर पहुंच रहे हैं। वहीं उनकी पत्नी कौशल्या साय जनदर्शन के माध्यम से लोगों की समस्याएं सुन रही हैं और उसका तत्काल निराकरण भी कर रही। कौशल्या साय जनदर्शन के अलावा क्षेत्रीय इलाकों का दौरा कर लोगों का हाल-चाल जान रही हैं।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

जनदर्शन में तुरंत लोगों की समस्याओं का निराकरण किया जा जाता है। प्रतिदिन दो सौ से अधिक लोग अपनी समस्या लेकर मुख्यमंत्री के कैंप बगिया पहुंच रहे है। कई लोग अपनी ईलाज को लेकर गुहार लगा चुके है। जिसमें अब तक 85 से अधिक लोगों की गंभीर बीमारियों का ईलाज मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के द्वारा कराया जा चुका है। ऐसा ही एक मामले में कुनकुरी तेंदूडीपा बेहराटोली की 72 वर्षीय सिम्यां यादव किडनी की गम्भीर बीमारी से ग्रस्त थी। लगातार उनके शरीर में खून की कमी हो रही थी। गरीब परिवार होने के कारण पैसे का आभाव था, जिसके चलते वो अपना ईलाज नहीं करा पा रही थी।

सिम्यां यादव ने सीएम को किया धन्यवाद 

सिम्यां यादव अपनी इस बीमारी की समस्या को लेकर मदद के लिए सीएम के गृह निवास बगिया जनदर्शन में पहुंची। जहां उसने अपनी समस्या की गुहार लगाई सिम्यां की बीमारी को देखते हुए उसे तत्काल एंबुलेंस के जरिए उसे ईलाज के लिए अम्बिकापुर भेजा गया। जहां डॉक्टरों की उसकी स्थिति को देख कर उसे रायपुर में कराने की सलाह दी सीएम विष्णु देव साय की पहल से उसका रायपुर में बेहतर ईलाज हो सका और आज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुकी है।अब बिल्कुल स्वस्थ है उनके ठीक होने के बाद सिम्यां यादव का परिवार अब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को धन्यवाद किया है।

अपने पैरों पर खड़ी हुई सुकांति बाई चौहान

वहीं दूसरे मामले की बात करें तो सुकांति बाई चौहान 2019 में खाना बनाने के दौरान आग से झुलस गई थी। आग की वजह से उनके दोनों पैर जल चुका था. इस घटना के बाद सुकांती बाई अपने दोनो से चलने में पूरी तरह से असहाय हो चुकी थी। गरीब परिवार और पैसों की तंगी के कारण वह इलाज नहीं करा पा रही थी। जिसके बाद उन्होंने जनदर्शन में अपनी समस्या को लेकर गुहार लगाई। जिसके बाद तत्काल बेहतर इलाज के किये रायपुर भेजा गया। ठीक होने के बाद सीएम साय ने फोन करके उनका हाल-चाल जाना था और उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की थी। ठीक होने के बाद सुकांति बाई ने सीएम साय को धन्यवाद को किया है।