Advertisement Carousel

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने श्रमिकों के साथ बोरे बासी खाकर मनाया मजदूर दिवस

0
215

एक मई को श्रमिक दिवस के अवसर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर स्थित गांधी चौक में आयोजित कामगारों का सम्मान समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने श्रमिकों के साथ बोरे बासी का स्वाद चखा। सीएम साय ने श्रमिक दिवस की सभी श्रमिकों को शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आज मजदुर दिवस के अवसर पर श्रमिकों के साथ भोजन करने का मौका मिला है। सीएम साय ने समारोह में संबंधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में दो साल राज्य श्रम मंत्री के रूप में काम किया। इस अवसर पर विधायक मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, पुरंदर मिश्रा और कवि सुरेन्द्र दुबे समेत अन्य भाजपा नेता-कार्यकर्त्ता समेत श्रमिक शामिल थे।