Advertisement Carousel

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया बड़ा दावा : छत्तीसगढ़ में गलती से भी भाजपा की सरकार नहीं आएगी

0
195

रायपुर : आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस लगातार एक-दूसरे पर हमलावर हो रहे हैं। एक तरफ जहां भाजपा ने चुनाव जितने के लिए अपनी कमर कास ली है, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस लगातार भाजपा की कमियों को गिनवा रही है। हाल ही में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी कार्यकर्ता ही BJP को जितने नहीं देगी। इसके आगे उन्होंने कहा कि BJP आई तो किसानों को लाभ नहीं मिलेगा। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि BJP छग में गलती से भी नहीं आएगी।

Narendra Modi

दरअसल, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने BJP कार्यकर्ताओं के 2023-24 का लक्ष्य मिलने पर निशाना साधते हुए कहा कि BJP छग में गलती से भी नहीं आएगी। BJP कार्यकर्ता ही BJP को जीतने नहीं देंगे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कामों की तारीफ PM मोदी ने भी की है। छत्तीसगढ़ के BJP नेता हल्ला करते हैं। सीएम बघेल ने भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि BJP नेता घड़ियाली आंसू ना बहाए।