Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

मुख्यमंत्री बघेल पहुंचे नवागढ़, विकास कार्यों के लिए दी करोड़ो की सौगात, सरपंच के घर लिया छत्तीसगढ़ के व्यंजनों का स्वाद

0
267

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नांदघाट सरपंच सरिता कुंजाम के घर भोजन पर पहुंचे यहां कुंजाम परिवार ने उनका परम्परागत रूप से स्वागत किया।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

मुख्यमंत्री को यहां छत्तीसगढ़ व्यंजनों से युक्त भोजन कांसे की थाली में परोसा गया। उन्होंने यहां चावल, राहर दाल , रोटी , आलू मटर गोभी की सब्जी , तिवरा भाजी , खट्टे में बने जिमी कांदा , तिवरा भाजी , टमाटर की चटनी , चांवल पापड़ , सूखे भिंडी की सब्जी , चांवल खीर , छत्तीसगढ़ी व्यंजन चौसेला , ककड़ी मूली गाजर का सलाद का स्वाद लिया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री बघेल ने कुंजाम परिवार के सभी सदस्यों से मुलाकात की और भोजन के लिए धन्यवाद दिया साथ ही उन्हें उपहार भेंट किया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज नवागढ़ विधानसभा के नांदघाट भेंट-मुलाकात में विधानसभा क्षेत्र के समुचित विकास के लिए 57 करोड़ 29 लाख 49 हजार रुपए के सौगात देते हुए विभिन्न नवीन कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।

जिसमें 35 करोड़ 62 लाख 75 हजार रुपए लागत से स्वीकृत 46 विभिन्न नवीन कार्यो का लोकापर्ण शामिल है। इसी प्रकार 21 करोड़ 66 लाख 74 हजार रुपए के 14 कार्यो का भूमिपूजन किया।

इस अवसर पर संसदीय सचिव गुरु दयाल सिंह बंजारे एवं कलेक्टर जितेंद्र शुक्ला मौजूद रहे।