Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ में दिग्गजों का जमावड़ा, योगी आदित्यनाथ के स्वागत में बुलडोजर तैयार, उधर प्रियंका गांधी की भी चुनावी सभाएं

0
53

रायपुर: लोकसभा चुनावों को देखते हुए छत्तीसगढ़ में दिग्गजों का जमावड़ा लगने वाला है। यूपी सीएम योगी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी रविवार को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। छत्तीसगढ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी सचिन पायलट मोहड़ डोंगरगांव पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने जनसभा स्थल का निरीक्षण किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता रुपेश दुबे ने बताया कि पायलट ने तैयारियों का जायजा लेने के बाद व्यवस्था की सराहना की है। उधर योगी आदित्यनाथ बीजेपी उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करेंगे। उनके स्वागत के लिए 30 बुलडोजर तैयार की गई हैं।

Narendra Modi

जायजा लेने पहुंचे सचिन पायलट

प्रियंका गांधी की सभा की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे सचिन पायलट ने कहा कि आज देश में अराजकता का माहौल है। संवैधानिक संस्थाओं के विश्वनीयता खतरे में हैं। देश की जनता महंगाई और बेरोजगारी की मार झेलने के लिए विवश है। बीजेपी 10 वर्षों तक देश को विकास की मुख्य धारा से पृथक कर धर्म की राजनीति कर रही है। लोगों के आपसी भाई चारे को तोड़ने का काम भाजपा कर रही है।

यह देश की पहली ऐसी सरकार है जिसमें किसान, युवा, महिलाएं, व्यापारी, कर्मचारी सहित सर्वहारा वर्ग परेशान एवं दुखी है। अधिनायक वाद की तर्ज पर चल रही देश की सरकार को हम सबको उखाड़ फेंकना है। उन्होंने कहा कि देश में नारी शक्ति की प्रतीक प्रियंका गांधी का आगमन इस पावन धरा पर होने जा रहा है। प्रियंका गांधी की सभा के लिए जनता में विशेष उत्साह नजर आ रहा है।

इस अवसर पर विधायक दलेश्वर साहू, गिरीश देवांगन, विनोद वर्मा, धनेश पाटिला, शाहिद भाई, थानेश्वर पाटीला ,पदम कोठारी,आलोक चंद्राकर,भागवत साहू, जितेंद्र मुदलियार, वीरेंद्र बोरकर गिरीश सोनवानी, संजय संचेती, सहित बडी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।