Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने 8 लाख का इनामी नक्सली समेत सात नक्सलियों को किया ढेर, सीएम साय ने जवानों की कामयाबी को सराहा

0
63

जगदलपुर: छत्तीसगढ़ में जवानों ने 7 नक्सलियों को एनकाउंटर में मार गिराया है। दंतेवाड़ा, नारायणपुर और बस्तर जिले की सीमा में मुठभेड़ हुई है। मारे गए नक्सलियों के शव समेत हथियार भी बरामद कर लिए गए हैं। मारे गए नक्सलियों में एक DVCM कैडर का कंपनी कमांडर है। जिस पर 8 लाख रुपए का इनाम घोषित है। मौत के आंकड़े और बढ़ सकते हैं। वहीं तीन जवान भी घायल हुए हैं।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

बताया जा रहा है कि करीब 1200 से ज्यादा जवान इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। वहीं 7 तारीख की सुबह से ही पुलिस और नक्सलियों के बीच में रुक-रुककर गोलीबारी होनी शुरू हुई।

7 नक्सलियों के शव और हथियार बरामद

मिली जानकारी के मुताबिक जब मुठभेड़ खत्म हुई तो जवानों ने इलाके की सर्चिंग की जिसमें 7 नक्सलियों के शव और हथियार बरामद किए गए हैं। जवान अभी मौके पर ही मौजूद है सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

जवानों के साहस को नमन करता हूं – सीएम साय

नारायणपुर, दंतेवाड़ा और कोंडागांव जिले के सीमाक्षेत्र ग्राम मुंगेडी, गोबेल में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों द्वारा चलाए गए अंतर्जिला संयुक्त ऑपरेशन में 5 नक्सलियों के मारे जाने की खबर आ रही है। जवानों को मिली यह कामयाबी सराहनीय है। उनके अदम्य साहस को नमन करता हूं।

नक्सलवाद के खात्मे के लिए शुरू हुई हमारी लड़ाई अब अपने अंजाम तक पहुंच के ही दम लेगी, इसके लिए हमारी सरकार कृत संकल्पित है।