Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

छत्‍तीसगढ़ में बारिश से बदला मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

0
248

राजधानी रायपुर सहित छत्‍तीसगढ़ में मौसम बदला हुआ है। पिछले दो दिनों से रायपुर सहित प्रदेश के जिलों में हुई वर्षा से मौसम सुहाना बना हुआ है। वहीं रायपुर में रविवार सुबह से बादल छाए हुए हैं और वर्षा हो रही है। वर्षा से मौसम ठंडा-ठंडा, कूल-कूल बना हुआ है। प्रदेश के अधिकांश स्‍थानाें पर हल्‍की से मध्‍यम वर्षा और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। कहीं-कहीं पर अंधड़ चलने की भी संभावना है।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

अगले दो-तीन दिनों तक मौसम ठंडा बना रहेगा

छत्‍तीसगढ़ में हो रही वर्षा को देखकर ऐसा लग रहा है कि मानसून आ गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले दो-तीन दिनों तक मौसम ठंडा बना रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि रविवार को भी द्रोणिका के प्रभाव से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अंधड़ चलने के साथ हल्की वर्षा के आसार है। साथ ही कुछ क्षेत्रों में ओले भी गिर सकते है। गौरतलब है कि एक मार्च से लेकर अब तक प्रदेश में 218 प्रतिशत ज्यादा वर्षा हुई है। पिछले दस वर्षों की तुलना में इस वर्ष अप्रैल का महीना कम तपाया भी है।

ठंडी हवाओं के चलने के कारण अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट आइ है। शनिवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से आठ डिग्री सेल्सियस कम रहा।

इसी प्रकार बिलासपुर, पेंड्रारोड, अंबिकापुर आदि क्षेत्रों में भी अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट आइ। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अभी कुछ दिन प्रदेश में मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। अगले सप्ताह एक मई से मौसम का मिजाज बदलने के आसार है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि द्रोणिका के प्रभाव से रविवार को भी प्रदेश में मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा।