Advertisement Carousel

CG से इनको मिला पद्मश्री, खुद CM ने फोन कर कहा आपको मिला है सम्मान

0
170

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुवार को पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया गया। इनमें छत्तीसगढ़ से भी दो लोगों को पद्म अवॉर्ड मिलेंगे। जशपुर के जागेश्वर यादव और नारायणपुर के हेमचंद मांझी को पद्मश्री सम्मान से नवाजा जाएगा।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर के जागेश्वर यादव को फोन पर बधाई भी दी है। कुल 34 हस्तियों को अवॉर्ड दिया गया है।

अब जानिए पद्म पुरस्कार पाने वाली छत्तीसगढ़ की हस्तियों के बारे में…

  • 1. जागेश्वर यादव
जशपुर के जागेश्वर यादव
जशपुर के जागेश्वर यादव

जशपुर से आदिवासी कल्याण कार्यकर्ता जागेश्वर यादव को भी पद्मश्री के लिए चुना गया है। छत्तीसगढ़ के जागेश्वर यादव 67 साल के हैं। उन्हें सामाजिक कार्य (आदिवासी – पीवीटीजी) के लिए पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है। उन्होंने हाशिये पर पड़े बिरहोर और पहाड़ी कोरवा लोगों के उत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।

जशपुर में आश्रम की स्थापना की और शिविर लगाकार निरक्षरता को खत्म करने और मानक स्वास्थ्य सेवा को उन्नत करने के लिए काम किया। महामारी के दौरान झिझक को दूर करने, टीकाकरण की सुविधा दिलवाई, जिससे शिशु मृत्युदर को कम करने में भी मदद मिली। आर्थिक तंगी के बावजूद उनका जुनून सामाजिक परिवर्तन लाने के लिए बना रहा।

  • 2. हेमचंद मांझी
नारायणपुर के हेमचंद मांझी
नारायणपुर के हेमचंद मांझी

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर के पारंपरिक औषधीय चिकित्सक हेमचंद मांझी को चिकित्सा (आयुष पारंपरिक चिकित्सा) के क्षेत्र में पद्मश्री दिया जाएगा। उन्होंने पांच दशकों से अधिक समय से ग्रामीणों को सस्ती स्वास्थ्य सेवा प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने 15 साल की उम्र से जरूरतमंदों की सेवा शुरू कर दी थी।

CM ने फोन पर दी बधाई

खबरें और भी हैं…