Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

लोकसभा रिजल्ट छत्तीसगढ़: रायपुर और दुर्ग में भाजपा की जीत लगभग तय

0
95

रायपुर: छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों पर तीन चरणों में हुए वोटिंग का रिजल्ट आज आने वाला है. 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हुई. 7 बजे स्ट्रॉन्ग रूम खुलने के बाद 8 बजे से पोस्टल बैलट की गिनती की गई. साढ़े 8:30 बजे से ईवीएम वोटों की गिनती चल रही है. दोपहर तक रूझान आने शुरू हो जाएंगे. छत्तीसगढ में 11 लोकसभा सीट में से 10 में बीजेपी आगे और 1 में कांग्रेस आगे चल रही है। शाम 4 बजे तक रायपुर के बृजमोहन अग्रवाल 424770 और दुर्ग के विजय बघेल 343238 वोटों से आगे चल रहे हैं.

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

राज्य में सीटों का हाल

बस्तर से भाजपा के महेश कश्यप 49688 वोटों से आगे

बिलासपुर से भाजपा के तोखन साहू 92664 वोटों से आगे

जांजगीर चांपा से भाजपा के कमलेश जांगड़े  66638 वोटों से आगे

कांकेर से भाजपा के भोजराज नाग 2030 वोटो से आगे

महासमुंद से भाजपा की रुपकुमारी चौधरी 132440  वोटों से आगे

रायगढ़ से भाजपा के राधेश्याम राठिया 236038 वोटों से आगे

कोरबा से कांग्रेस की ज्योत्सना चरण दास महंत  28838  वोटो से आगे

राजनांदगांव से भाजपा के संतोष पांडे 50498 वोटो से आगे

सरगुजा से भाजपा के चिंतामणि महाराज  64822 वोटो से आगे

दुर्ग से भाजपा के विजय बघेल 343238 वोटो से आगे

रायपुर से भाजपा के बृजमोहन अग्रवाल  424770 वोटो से आगे