Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

शराब घोटाले के आरोपी पहुंचे अस्पताल, इधर अदालत ने रद्द की जमानत और बढ़ा दी रिमांड

0
203

रायपुर। शराब घोटाला मामले के आरोपियों की रिमांड एक बार फिर से बढ़ा दी गई है। रायपुर की विशेष अदालत में शनिवार को मामले में सुनवाई हुई। अब अदालत ने 10 दिनों के लिए सभी आरोपियों की रिमांड बढ़ा दी है। 4 जुलाई को कारोबारी अनवर ढेबर, त्रिलोक ढिल्लन, एपी त्रिपाठी और नितेश पुरोहित को पेश किया जाएगा।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

पहले ही जेल में बंद शराब घोटाले के आरोपियों की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। खबर है कि शनिवार को इसी वजह से ढेबर, पुरोहित, ढिल्लन अदालत में पेश नहीं हुए। एपी त्रिपाठी को कोर्ट लाया गया था। सूत्रों के मुताबिक अब कुछ दिन अस्पताल में ही इनका इलाज चलेगा आरोपी वही रहेंगे। ढिल्लन और पुरोहित ने जमानत की याचिकाएं लगाईं थीं इसे भी शनिवार को अदालत ने खारिज कर दिया।