Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ चुनाव रिजल्ट 2023 LIVE: बीजेपी 53 और कांग्रेस 35 पर आगे चल रही, 5 सीटों पर भाजपा को मिली जीत, जानिए सब कुछ

0
163

रायपुर। विधानसभा चुनाव की मतगणना के बीच 35 पर कांग्रेस और 53 पर बीजेपी आगे चल रही है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा अब तक तीन सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है। पूर्व सीएम और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने राजनांदगांव से रिकार्ड मतों से जीत दर्ज की है। इसकी आधिकारिक घोषणा बाकी है। जशपुर से विष्णु देव साय ने जीत हासिल की। वही सरगुजा से भाजपा का खाता इस बार खुल चुका हैं। लुण्ड्रा में प्रबोध मिंज ने 25 हजार और रायपुर के अभनपुर से इंद्र कुमार साहू ने 15 हजार वोटो से जीत हासिल की।

छत्तीसगढ़ में 2 करोड़ तीन लाख से अधिक मतदाताओं में से 76.31 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। लगभग एक करोड़ 54 लाख 90 हजार से अधिक लोगों ने मतदान किया। वहीं रुझाान आने से पहले नेताओं के धड़कन तेज हो गई है। और वहीं मतदाताओं में उत्सुकता भी है तो भय भी है कि उनके चहेते नेता इस चुनावी दंगल में जीत पाएंगे या नहीं।