Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ में भगवा लहर, भाजपा की सबसे बड़ी जीत, वापसी नहीं कर पाए भूपेश बघेल

0
213

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव 122 वोटो से चुनाव हार गए हैं। इसके साथ ही संभाग की बाकी 11 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है। 2018 के चुनाव में यहां सभी सीटों पर कांग्रेस का कब्जा था। खाद्य मंत्री अमरजीत भगत और प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को भी हार का सामना करना पड़ा। बैज 8433 वोटो से हारे हैं।
दूसरी और भाजपा रायपुर की सभी सात सीटों सहित 25 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है। रायपुर में कार्यकर्ता उत्साह में ढोल और नगाड़ों के साथ बुलडोजर लेकर पहुंचे हैं। खास बात यह है कि कांकेर से भाजपा के आशाराम नेताम को महज 16 वोट से जीत मिली है। वहीं कांग्रेस सरकार के 5 मंत्रियों के प्रतिष्ठा अभी दांव पर लगी हुई है।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

कांग्रेस से इनको मिली जीत
पाटन से भूपेश बघेल, कोंटा से कवासी लखमा, बिल्हा से अंबिका मरकाम, खरसिया में मंत्री उमेश पटेल, बीजापुर से विक्रम मंडावी, धरमजयगढ़ से लालजीत सिंह राठिया, सरायपाली से चातुरीनंद, कसडोल से संदीप साहू, खुज्जी से भोलाराम साव जीते हैं।

भाजपा से इनको मिली जीत

कुरूद से अजय चंद्राकार, रायपुर दक्षिण से बृजमोहन अग्रवाल, ग्रामीण से मोतीलाल साहू, बिल्हा से धरमलाल कौशिक, लोरमी से अरुण साव, रामानुजगंज से रामविचार नेताम, सामरी से उद्धेश्वरी पैकरा, मुंगेली से पुन्नूलाल मोहले, मरवाही से प्रणव मरपच्ची, जगदलपुर से किरण देव, राजिम से रोहित साहू, राजनांदगांव से पूर्व सीएम डॉक्टर रमन सिंह, तखतपुर से धर्मजीत सिंह, बेलतरा से सुशांत शुक्ला, बिलासपुर से अमर अग्रवाल, लुण्ड्रा से प्रबोध मिंज, प्रेमनगर से भूलन सिंह मराबी, जशपुर से विष्णु देव साय, कांकेर से आसाराम नेताम, बसना से संपत अग्रवाल, जशपुर से राय मुनि भगत, रायपुर उत्तर से पुरंदर मिश्रा, पश्चिम से राजेश मूणत, अभनपुर से इंद्र कुमार साहू और धरसीवा से अनुज शर्मा को जीत मिली है।

भाजपा बहुमत की और तेजी से बढ़ रही है। रुझानों में भाजपा 56 सीटों और कांग्रेस 34 सीटों पर आगे है। पार्टी में जश्न का माहौल है। उनका कहना है कि देश में एक ही गारंटी चलती है, मोदी की। वहीं कांग्रेस खेमे में मायूसी छाई हुई है। पूर्व सीएम डॉक्टर रमन सिंह ने कहा है कि अंधेरा छंट रहा है, कमल खिलने वाला है।