Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बड़ी पहल, विशेष पिछड़ी जनजाति के 10 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी

0
213

महासमुंद. छत्तीसगढ़ समेत महासमुंद ज़िले में विशेष पिछड़ी जनजाति कमार भुजिया तीन सूत्रीय मांगों को लेकर बीते 13 मार्च से बेमुद्दत हड़ताल किया. इस वर्ग ने तीन सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल करते हुए धरनारत थे. शासन-प्रशासन द्वारा इनकी मांगों को नजर अंदाज किए जाने से आक्रोश विशेष पिछड़ी जनजाति के कमार भुजिया महिला-पुरुष पदयात्रा कर मुख्यमंत्री निवास के लिए भी कूच किया था. विशेष पिछड़ी जनजाति के लोगों ने राजधानी के मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिले और उन्होंने जनजाति के शिक्षित पात्र युवाओं को सरकारी नियुक्ति देने का अनुरोध किया. इस मौके पर संसदीय सचिव व विधायक विनोद चंद्राकर ने भी नियुक्ति देने की मुख्यमंत्री से पहल की थी. जिस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर कलेक्टर महासमुंद ने संबंधित विभाग में रिक्त पदों पर कमार भुंजिया वर्ग के पात्र युवाओं तत्काल नियुक्ति आदेश जारी करने कहा गया है.

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

सहायक आयुक्त आदिमजाति विकास और जिला शिक्षा अधिकारी ने 10 शिक्षित पात्र युवाओं को नियमित चतुर्थ श्रेणी के पद पर नियुक्ति आदेश जारी कर दिया गया है. इनमें तीन महिला और 7 युवक शामिल है. इनमें तीन महिलाओं को आदिवासी विकास विभाग और 7 पुरुषों की शिक्षा विभाग में नियुक्ति की गयी है.

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि इन सभी नियुक्त लोगों को नियुक्त किए गए विभाग में 10 दिवस के भीतर उपस्थित देनी होगी. ऐसा नहीं करने पर प्रतीक्षा सूची में शामिल उम्मीदवारों की नियुक्ति कर दी जाएगी. विशेष पिछड़ी जनजाति के शिक्षित पात्र युवाओं योग्यता अनुसार शासकीय विभागों में तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया पहले से शुरू की गई थी. सरकारी नौकरी मिलने से युवाओं के चेहरे खिल गए हैं.