Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

मुख्यमंत्री निवास में देवारी तिहार की रोचक तस्वीरें, डंडा लेकर नाचने लगे भूपेश बघेल – देखें वीडियो

0
271

रायपुर । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ठेंठ छत्तीसगढ़िया अंदाज में देवारी तिहार (दीवाली त्योहार) मनाया। मुख्यमंत्री राउत नाचा के कलाकारों के बीच जाकर डांस करने लगे।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री निवास में आयोजित देवारी तिहार एवं गोवर्धन पूजा उत्सव को संबोधित करते हुए कहा कि – हमारे छत्तीसगढ़ में एक दूसरे के घर में दीपक पहुंचाने की परंपरा है। यह परंपरा लक्ष्मी पूजा से शुरू होती है, गौरा-गौरी पूजन, गोवर्धन पूजा तक इस परंपरा का निर्वहन होता है।


उन्होंने आगे कहा – दीपावली, भगवान राम के अयोध्या आगमन के उत्सव का त्योहार है। इस त्यौहार के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा मनाई जाती है, भगवान कृष्ण जो स्वयं एक क्रांतिकारी विचारक थे उन्होंने न केवल अपने विचारों से बल्कि कार्यों से भी पूरी दुनिया को संदेश दिया है।

CM ने कहा – भगवान कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत की पूजा को प्राथमिकता दी। हमारी छत्तीसगढ़ सरकार भी गौ माता की सेवा करने का काम कर रही है। गोवंश के हित में हमारी सरकार लगातार हम कर रही है। आज पशुपालकों को भी इसका लाभ मिल रहा है। दुर्ग, राजनांदगांव, धमतरी, बिलासपुर, कबीरधाम सहित पूरे प्रदेश के नागरिक यहां आए हैं।