Advertisement Carousel

रायपुर मेडिकल कॉलेज में 103 करोड़ की लागत से कैंसर यूनिट की छह मंजिला इमारत…. डॉक्टरों और अन्य स्टॉफ के लिए अत्याधुनिक मकान भी उसी परिसर में बनेंगे….. सीएम विष्णु देव साय ने आज किया भूमि पूजन…..

0
4

हस्ताक्षर न्यूज.

Narendra Modi

रायपुर मेडिकल कॉलेज और डॉ अंबेडकर अस्पताल परिसर में छात्र-छात्राओं के लिए आधुनिक छात्रावास, कैंसर भवन विस्तार तथा डॉक्टरों-कर्मचारियों के लिए मकान बनाए जाएंगे। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने आज सोमवार 6 जुलाई को मेडिकल कॉलेज के अटल बिहारी वाजपेयी सभागृह में 103 करोड़ रुपये से अधिक लागत के स्वास्थ्य अधोसंरचना विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।

सीएम साय ने जिन प्रोजेक्ट का भूमिपूजन किया, उनमे पहले प्रोजेक्ट के तहत 200 सीटर आधुनिक छात्र-छात्रावास का निर्माण किया जाएगा। इसमें विद्यार्थियों के लिए आधुनिक आवासीय सुविधाओं के साथ चिकित्सकों एवं कर्मचारियों के लिए भी आवास उपलब्ध कराए जाएंगे दूसरे प्रोजेक्ट के तहत कैंसर भवन का द्वितीय से छठे तल तक विस्तार किया जाएगा। लगभग 11 हजार वर्गमीटर क्षेत्र में बनने वाले इस भवन में आधुनिक लैब, 64-64 बिस्तरों वाले वार्ड, सिंगल रूम, आईसीयू तथा अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर विकसित किए जाएंगे, जिससे कैंसर रोगियों को उच्च स्तरीय उपचार सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसी तरह, तीसरे प्रोजेक्ट के अंतर्गत छात्राओं के लिए आधुनिक छात्रावास का विस्तार किया जाएगा, जिसमें अतिरिक्त कमरे, डॉरमेट्री, लाइब्रेरी, रिक्रिएशन हॉल तथा सभी आवश्यक आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी, ताकि छात्राओं को सुरक्षित एवं बेहतर आवासीय वातावरण उपलब्ध हो सके। भूमिपूजन समारोह को संबोधित करते हुए सीएम साय ने कहा कि स्वस्थ छत्तीसगढ़ ही विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण करेगा। प्रदेश में लगातार स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। यह परियोजनाएं प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊंचाई प्रदान करेंगी तथा मरीजों, विद्यार्थियों और चिकित्सकों सभी को इसका लाभ मिलेगा। इस समारोह को डिप्टी सीएम अरुण साव और स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा, सीजीएमएससी के चेयरमैन दीपक म्हस्के, स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया, आयुक्त चिकित्सा शिक्षा रितेश अग्रवाल और पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के डीन डॉ. विवेक चौधरी, अधीक्षक सहित जनप्रतिनिधि, चिकित्सक, मेडिकल विद्यार्थी एवं उपस्थित थे।