Advertisement Carousel

सबसे बड़ी खबर: बृहस्पत सिंह पहुंचे दिल्ली, आम आदमी पार्टी के संपर्क में कांग्रेस के 19 बड़े नेता, इनमें विधायक भी शामिल

0
340

रायपुर। कांग्रेस करीब 18 विधायकों का टिकट काटने जा रही है। रविवार को 8 विधायकांे को टिकट नहीं दिया गया। अब इस बीच खबर है कि बृहस्पत सिंह दिल्ली रवाना हो गए हैं। खबर है कि इस वक्त वो आम आदमी पार्टी के गेस्ट हाउस में हैं। छत्तीसगढ़ कांग्रेस 19 बड़े नेता आम आदमी पार्टी के संपर्क में हैं। इनमें कुछ विधायक शामिल हैं। पार्टी से नाराज लोगों ने आम आदमी पार्टी से संपर्क किया है।

Narendra Modi

रायपुर में भी कशमकश के हालात हैं। दक्षिण सीट से महंत राम सुंदर दास को चुनाव लड़ने के लिए मनाया जा रहा है, प्रमोद दुबे, कन्हैया अग्रवाल और सन्नी अग्रवाल यहां से दावेदारी कर रहे हैं। उत्तर से कुलदीप जुनेजा का टिकट कटना करीब करीब तय माना गया है, राकेश गुप्ता को यहां से कांग्रेस टिकट दे सकती है। कसडोल से युवा नेता संदीप साहू का नाम तय माना जा रहा है। 18 से 20 अक्टूबर तक कांग्रेस की दूसरी सूची जारी की जा सकती है।