Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

पहली बार मुख्यमंत्री निवास के करीब पहुंच गए सैंकड़ों भाजपाई, तेजस्वी सूर्या ने की अगुवाई, बृजमोहन-मूणत सरीखे दिग्गज गिरफ्तार

0
316

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी का हल्ला बोल कार्यक्रम बुधवार की दोपहर रायपुुर में हुआ। इसमें शामिल होने प्रदेश भर से हजारों कार्यकर्ता रायपुर आए। सांसद और भाजपा युवा मोर्चा के प्रमुख तेजस्वी सूर्या भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
रायपुर के नगर निगम मुख्यालय के बाहर एक सभा हुई, इसमें बड़ी तादाद में लोगों का हुजूम नजर आया। इसके बाद ये भीड़ बढ़ी मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

ओसीएम चौक, गास मोमोरियल, सिविल लाइंस स्थित मोहन मरकाम के बंगेल के पास के कुल तीन बैरीकेड तोड़कर भाजपाई आगे बढ़े। मुख्यमंत्री निवास से करीब 100 मीटर करीब तक भाजपाई पहुंच गए। ये पहली बार है कि कोई विरोध प्रदर्शन CM हाउस के इतनी करीब तक पहुंच गया हो। यहां से जिला प्रशासन और पुलिस की टीम ने बृजमोहन, मूणत जैसे दिक्कज नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। 461 लाेगांे को पकड़कर पुलिस सेंट्रल जेल कैम्पस लेकर गई। कुछ देर बाद सभी को छोड़ दिया गया।


तेजस्वी का अल्टीमेटम

भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद तेजस्वी सूर्या ने कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा हम कांग्रेस को 3 माह की मोहलत देते हैं। इन 3 माह में अनियमित कर्मचारियों को नियमित करें वरना दिसंबर में मैं फिर आऊंगा। फिर से आंदोलन होगा। पूरी कांग्रेस को हिलाकर रख देंगे। छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और माफिया राज चल रहा है। इस तानाशाही राज में युवा बेरोजगारी से जूझ रहे हैं। समय आ गया है कि भाजयुमो के कार्यकर्ता संघर्ष करते हुए भाजपा की सरकार बनाएं ताकि भाजपा की सरकार राज्य के युवाओं को रोजगार दे सकें।

देखिए तस्वीरें