Advertisement Carousel

भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी के तेवर, ओम माथुर बोले- CG में परमानेंट सत्ता में आएगी भाजपा

0
242

रायपुर । भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर रायपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा में ओम माथुर ने सबसे पहले कहा- मैं छत्तीसगढ़ की जनता और धरती को प्रणाम करता हूं, देश की आजादी और संघर्षों में छतीसगढ़ का योगदान रहा है । मैं यहां के महापुरुषाें को प्रणाम करता हूं। 15 साल सत्ता में रही भाजपा अब विपक्ष में है इस सवाल के जवाब मकें ओम माथुर ने कहा- सत्ता आती जाती रहती है, समय समय पर ये देखा जाता है । पर ये मानिए कि 15 साल सरकार थी। आने वाले समय में परमानेंट सत्ता आएगी भाजपा की।

Narendra Modi

प्रदेश की चुनावी चुनौतियों को लेकर उन्होंने कहा- भाजपा हर चुनाव को चुनौती मानकर चलती है , चाहे छोटा चुनाव हो या बड़ा। मेरे सामने ऐसे बहुत सी चुनौतियां आई हैं, 2016 यूपी देखा है मैंने। मैं छत्तीसगढ़ को कोई चुनौती नहीं मानता। आने वाला समय छत्तीसगढ़ में भाजपा का होगा।