Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

स्टेट बैंक के अफसर की नदी में डूबकर मौत, छत्तीसगढ़ में था पोस्टेड

0
272

सुकमा : छत्‍तीसगढ़ के सुकमा जिले के कोंटा के शबरी नदी में एक व्यक्ति डूब गया। लोगों के मुताबिक गांधी चौक कोंटा घाट में आज सुबह नहाने गए व्यक्ति को नदी में डूबते हुए देखा गया। कुछ दूरी में नहाते लोगों ने बचाने के लिए दौड़े तब तक व्यक्ति डूब चुका था। बताया जा रहा है कि मृतक व्यक्ति की पहचान तिरुपति राव के रूप में हुई, जोकि एसबीआई में कैशियर के पद पर कार्यरत है। फिलहाल पुलिस मृतक व्यक्ति के शव की तलाश कर रही है। लेकिन अब तक तिरुपति राव का पता नहीं चल पाया है।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

पुलिस ने बताया कि कार्तिक माह के आखिरी सोमवार के दिन शबरी नदी में नहाने गया एक शख्‍स डूब गया। पुलिस के अनुसार घटनास्‍थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि शबरी नदी में नहाने गए व्यक्ति को गहराई का पता नहीं चल पाया और डूब गया। दूर खड़े युवकों ने इस पूरी घटना को देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने नाव से शव की तलाश की, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। बताया जा रहा है कि मृतक व्यक्ति की तीन महीने पहले की शादी हुई थी।