Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

सड़कों पर दिखा भाजपा का गुस्सा, कांग्रेस का पुतला फूंका, ब्रम्हानंद पर लगे आरोपों का विरोध

0
260

रायपुर में कांग्रेस नेताओं का पुतला फूंका गया। जिला भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पदाधिकारी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। पुतला लेकर आए प्रदर्शनकारियांे को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। मगर कामयाब न हो सकी। भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने पुलिस से बचाकर पुतले में आग लगा दी और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने बताया कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने भानुप्रतापुपर उप चुनाव में स्तर हीन राजनीति की शुरूआत की है। ब्रम्हानंद नेताम पर यौन शोषण का आरोप लगाया गया है। ये पूरी तरह से आदिवासी समुदाय का अपमान है। कांग्रेस उनसे मुकाबला नहीं कर पा रही तो उनके नाम को खराब करने की ओछी हरकत कर रही है। इसी वजह मंगलवार को बूढ़ेश्वर चौक पर पुतला जलाकर ये विरोध प्रदर्शन किया गया।